नक्सली बंद से पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस उपाधीक्षक (संचालन) अनीश सरकार ने कहा कि जिले के बिनपुर, ग्लालटोरे, लालगढ़ और सालबनी जैसे जनजातीय इलाकों में बंद का व्यापक असर है।
सरकार ने कहा कि सरकारी कार्यालय बंद हैं और बसें तथा कारें सड़कों पर नहीं हैं। बहरहाल झारग्राम कस्बे में कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले हैं।
बंद के समर्थन में झारग्राम में काफी अधिक नक्सली पोस्टर लगे हैं।
दक्षिण पूर्वी रेलवे के सूत्रों ने कहा कि लोकल रेलगाड़ियों का परिचालन सामान्य रहने के बावजूद टाटा स्टील एक्सप्रेस सहित कई अन्य लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बांकुड़ा जिले के पश्चिमी मिदनापुर जिले से लगे सारेंगा और बारीकुल जैसे इलाकों में बंद का असर पड़ा है।
पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि अयोध्या पहाड़ी के लगे गांवों में बंद का सर्वाधिक प्रभाव रहा और दुकानें और बाजार बंद रहे।
आंध्र प्रदेश के आदिलाबाद जिले में दो जुलाई को नक्सली नेता आजाद को कथित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। नक्सलियों ने दावा किया कि पुलिस ने आजाद को नागपुर से गिरफ्तार कर गोली मार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications