सीमा पार से फिर गोलीबारी, तनाव बढ़ा (लीड-1)
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से चक फगवारी चौकी पर मंगलवार रात 11.30 बजे गोलीबारी की गई। इसमें बीएसएफ के कांस्टेबल हरि प्रसाद शहीद हो गए।
इससे पहले मंगलवार तड़के भी चक सगवाली चौकी पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी। इसमें सुल्तान अली नाम के एक कांस्टेबल शहीद हुए थे।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने कल पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि इस तरह की कार्रवाइयों से सीमा पर तनाव बढ़ रहा है। इसके बावजूद उन्होंने मंगलवार रात यह हरकत फिर दोहराई।"
बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू सीमांत) ए. के. सुरोलिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम के उल्लंघन करने के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
सुरोलिया ने कहा, "यह बहुत दुर्भायपूर्ण है। इससे सीमा पर शांति बनाए रखने के हमारे प्रयासों को धक्का लग रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications