उत्तर प्रदेश में जमकर बरसें बदरा, मौसम खुशनुमा
लखनऊ। देर से ही सही यूपी में बदरा बरसें तो जीं हां उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मूसलाधार बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोग गर्मी और उमस से राहत महसूस कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, हाथरस और आगरा सहित विभिन्न जिलों में सोमवार को घनघोर बारिश हुई। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 200 मिलीमीटर बारिश बिजनौर में दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ में 117, और हाथरस में 120 मिलीमीटर मापी गई।
पढ़े : यूपी में पिता ने तीन बेटियों का गला रेता
बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव से रेल और सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। मुरादाबाद में रेलमार्ग पानी में डूब जाने से कई रेलगाड़ियां घंटों की देरी से गंतव्य की ओर रवाना हो सकीं। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान इटावा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, गोरखपुर 36.2 डिग्री, कानपुर का 38.2 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।













Click it and Unblock the Notifications