स्कूटर के बाद अब कार बनाएगी बजाज
मुंबई। भारत की दूसरे नंबर की टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो अब कार बनाएगी। जिस तरह कंपनी ने मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन स्कूटर दिए, उसी तरह यह कंपनी कम दाम वाली कार बाजार में उतारेगी।
रिनॉल्ट निसान के साथ जेवी बनाने की योजना पर रोक लगाते ही बजाजने यह घोषणा की। बजाज ऑटो इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने बताया कि कंपनी जेवी की मार्केटिंग करने के बजाए खुद की कम दाम वाली कार बनाएगी।
अभी तक दोपहिया वाहन बनाती आ रही बजाज पहली बार चौपहिया वाहन निर्माण में कदम रख रही है। दोपहिया वाहनों में बजाज दूसरी सबसे सफल कंपनी है। यदि स्कूटर की बात करें तो बजाज भारत में नंबर-1 कंपनी है। जाहिर है कम दाम वाली बजाज की कार टाटा की लखटकिया नैनो को कड़ी टक्कर देगी।
छोटी व सस्ती कार बनाने के लिए बजाज पुणे में फैक्ट्री स्थापित करेगी। राहुल बजाज के मुताबिक 2012 तक बजाज की छोटी कारें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।












Click it and Unblock the Notifications