बांग्लादेश के नेता युद्ध अपराध के आरोपों का विरोध करेंगे

उन्होंने सरकार द्वारा युद्ध अपराधों के मुकदमे का विरोध करने के लिए तीन महीने तक अभियान चलाने के लिए कथित रूप से 66 लाख टका देना स्वीकार किया।

जमात के अध्यक्ष मोतिउर रहमान निजामी, महासचिव अली अहसन मुहम्मद मुजाहिद और उपाध्यक्ष दिलावर हुसैन सैयद ने ने सोमवार को जांचकर्ताओं को बताया कि वे स्वयं 50 ऐसे युद्ध अपराधियों की सूची तैयार कर रहे हैं जो अब सत्तारूढ़ अवामी लीग का हिस्सा हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के एक वकील की अध्यक्षता वाली 10 सदस्यीय समिति इस सूची को तैयार कर रही है।

समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने मंगलवार को कहा कि निजामी तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान की सरकार द्वारा बांग्लादेश के बुद्धिजीवियों के सफाए के लिए गठित अल-बदर नामक संगठन के अध्यक्ष थे।

युद्ध अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। विदेशी सरकारें और मानव अधिकार संगठन इस कदम को समर्थन दे रहे हैं।

जेईआईके तीनों नेताओं को अदालत के एक आदेश के बाद पिछले महीने गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ सात और मामले दर्ज किए गए।

सरकार के इस कदम से विपक्ष नाराज है। विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने तीनों नेताओं की शीघ्र रिहाई की मांग की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+