नेपाली संसद के बाहर विस्फोट
काठमांडू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल की अंतरिम संसद के बाहर मंगलवार को विस्फोट हो जाने से अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। विस्फोट के स्थान से एक पर्चा बरामद किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि 'डायनामिक यूथ फोर्स' नाम के एक नए संगठन ने यह विस्फोट किया।
नेपाल में सोमवार को ही नया बजट सत्र आरंभ हुआ। विस्फोट के समय सत्र शुरू नहीं हुआ था। विस्फोट स्थानीय समयानुसार दिन में लगभग 11.30 बजे हुआ।
उधर, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत-माले), नेपाली कांग्रेस और माओवादी पार्टी की संसद के भीतर बैठक च रही थी। इस बैठक में नए संविधान के मसौदे पर फैसला होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications