ब्रिटेन की महारानी ने सुनी 'जय हो' की धुन
टोरंटो, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा की नौ दिवसीय यात्रा पर पहुंची ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने यहां के पाइनवुड टोरंटो स्टूडियो में ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का चर्चित गीत 'जय हो' सुना।
महारानी ने सोमवार को तीन मिनट अवधि की एक फिल्म '1812' देखने के दौरान 'जय हो' की धुन सुनी। इस फिल्म में पूर्व ब्रिटिश साम्राज्य की औपचारिक पोशाक में नर्तकों ने 19वीं सदी का एक औपचारिक नृत्य पेश किया था। फिल्म में नृत्य के बीच ही बॉलीवुड के इस गीत की धुन बजने लगती है।
भारतीय मूल की कनाडाई फिल्मकार दीपा मेहता ने इस लघु फिल्म का निर्देशन किया है। महारानी की इस स्टूडियो की यात्रा में उनके समक्ष प्रस्तुति के लिए इस फिल्म को खासतौर पर तैयार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications