श्रीनगर में युवक की मौत से तनाव
श्रीनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद घाटी में तनाव व्याप्त है।
श्रीनगर के बटमालू इलाके में मुजफ्फर अहमद भट्ट नाम के एक किशोर का शव एक नाले से बरामद किया गया। मुजफ्फर के घर वालों का आरोप है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआपीएफ) के जवानों के दौड़ाने की वजह से वह नाले में कूद गया जहां उसकी मौत हो गई।
शव बरामद किए जाने के बाद जब पुलिस ने कर्फ्यू लगाने की कोशिश की तो भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया और पथराव किया। जवाब में पुलिस ने गोलीबारी की जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर फैय्याज अहमद भट्ट नाम के युवक की मौत हो गई।
फैय्याज की मौत के बाद पूरे श्रीनगर में तैनाव फैल गया। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications