कश्मीर में सभी वर्गो से वार्ता के पक्ष में हैं उमर
अब्दुल्ला ने उत्तर कश्मीर के बारामूला कस्बे में एक कार्यक्रम में कहा, "कश्मीर समस्या की जड़ में जाने तथा इसे पूरी गंभीरता के साथ हल करने का समय आ गया है।"
अब्दुल्ला ने कहा, "केंद्र सरकार भारत और पाकिस्तान के बीच विभिन्न स्तर पर बातचीत पहले ही शुरू कर चुकी है। लिहाजा केंद्र सरकार और राज्य के विभिन्न विचारधारा के लोगों के बीच भी हर हाल में बातचीत शुरू की जानी चाहिए। हमारी सरकार बातचीत का बंदोबस्त कराने जैसी भूमिका निभाने को तैयार है।"
अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार कोई चयनित सरकार नहीं है, बल्कि यह राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हुई एक सरकार है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि जम्मू एवं कश्मीर के लोग अपनी उम्मीदों को जिंदा रखें और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications