मलेशिया और सिंगापुर के साथ व्यापारिक वार्ता करेंगे शर्मा
शर्मा लगभग 100 प्रमुख भारतीय व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें फोर्टिस समूह के अध्यक्ष मालविंदर सिंह, लारसेन एंड टुब्रो के अध्यक्ष ए.एम. नाइक और जीएमआर अर्बन समूह के अध्यक्ष श्रीनिवास बोम्मिदाला शामिल हैं।
शर्मा मलेशिया में वहां के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं उद्योग मंत्री दातुक मुस्तफा मोहम्मद तथा परिवहन मंत्री दातुक श्रीकोंग चो और विदेश मंत्री दातो अनीफ अमान से मुलाकात करेंगे। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने भी उन्हें आमंत्रित किया है।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications