सहिष्णुता विकास की बुनियाद : कलाम
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के तीसरे वार्षिक व्याख्यान में कलाम ने कहा कि एक समग्र और खुशहाल समाज केवल टिकाऊ विकास के सिद्धांतों पर ही खड़ा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि विकास और समग्र वृद्धि हासिल करने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता और उसकी पहुंच में सुधार किया जाना चाहिए। शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में ग्रामीण-शहरी खाई को पाटनी चाहिए, क्योंकि देश की 70 प्रतिशत आबादी अभी भी गांवों में रहती है।
कलाम ने कहा कि समतापरक विकास को सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा और रोजगार में सामाजिक गैरबराबरी को कम किया जाना चाहिए। कलाम ने कहा, "अभी तक हमारे विकास कार्यो के जरिए हासिल हुई समग्र वृद्धि का अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन किया जाना चाहिए।"
कलाम यह भी चाहते हैं कि सभी गांवों को सड़कों और पुलों से जोड़ा जाना चाहिए और साथ ही गांवों में इंटरनेट और टेलीफोन की सुविधाएं भी होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications