नक्सलियों ने स्कूल की इमारत उड़ायी
भुवनेश्वर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उड़ीसा के मल्कानगिरी जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों ने एक स्कूल की इमारत को विस्फोट से उड़ा दिया।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से लगभग 640 किलोमीटर दूर एमवी 21 गांव में 30-40 नक्सलियों ने धावा बोलकर स्कूल की इमारत को उड़ा दिया। विस्फोट के समय इमारत के अंदर कोई मौजूद नहीं था।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में गत सप्ताह नक्सली नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के मारे जाने के विरोध में नक्सलियों ने सात जुलाई से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। बंद के पहले ही नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications