तमाम साजिशों के मास्टरमाइंड हैं जरदारी : शरीफ
इस्लामाबाद, 6 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ रची गई तमाम साजिशों के मास्टरमाइंड राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी हैं।
शरीफ ने कहा कि जरदारी के इशारे पर ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया गया और उनके भाई शाहबाज शरीफ की सरकार भंग कर पंजाब प्रांत में गवर्नर का शासन लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि जरदारी साजिशन न्यायपालिका को फिर से बहाल करने से कतरा रहे थे।
'जियो न्यूज' को दिए साक्षात्कार में शरीफ ने कहा, "सत्ता में आने के समय जरदारी के इरादे नेक थे लेकिन वक्त के साथ वह बदलते गए। बेनजीर भुट्टो के साथ मेरा राजनीति मतभेद था पर मैं निजी तौर उनके खिलाफ कभी नहीं रहा।"
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में तीन खरब रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। उन्होंने माना कि जनरल परवेज मुशर्रफ को सेना का सर्वोच्च पद देना उनकी भूल थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications