बिहार में तापमान में वृद्घि
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्घि दर्ज की जा रही है। विभाग के अनुसार पटना में मंगलवार सुबह का तापमान 28़.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार की सुबह यह 27.8 डिग्री सेल्सियस था।
पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। गया का मंगलवार सुबह का तापमान 28़.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27़ 5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 27़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने मंगलवार को बताया कि मानसून का दबाव राज्य के ऊपर से हट गया है। इसके चलते अगले 24 घंटों तक वर्षा की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कहीं-कहीं आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications