दिल्ली में बारिश, छाएं रहेंगे बादल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"मानसून की पहली बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। दिल्ली में मंगलवार को बादल छाएं रहेंगे और दिन में एक या दो बार वर्षा हो सकती है।"

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमन 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री नीचे है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शहर में 89 फीसदी आर्दता के साथ 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार को 57.8 मिलीमीटर वर्षा हुई थी, जबकि यहां मानसून अपने तय समय से छह दिन की देरी से पहुंचा है।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनततम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 25.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+