उप्र में मूसलाधार बारिश, तापमान में गिरावट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, हाथरस और आगरा सहित विभिन्न जिलों में सोमवार को घनघोर बारिश हुई। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 200 मिलीमीटर बारिश बिजनौर में दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ में 117, और हाथरस में 120 मिलीमीटर मापी गई।
बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव से रेल और सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। मुरादाबाद में रेलमार्ग पानी में डूब जाने से कई रेलगाड़ियां घंटों की देरी से गंतव्य की ओर रवाना हो सकीं।
बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान इटावा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, गोरखपुर 36.2 डिग्री, कानपुर का 38.2 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्से से साथ-साथ पूर्वी और तराई इलाके में तेज बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के लगभग सभी इलाकों में मानसून पहुंच जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications