महारानी एलिजाबेथ के कार्यक्रम में बिजली गुल
स्थानीय समाचार पत्र 'ग्लोब एंड मेल' में छपी खबर के मुताबिक पन बिजली संयंत्र में विस्फोट के बाद बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के बाद 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
टोरंटो में 'फेरमोंट रॉयल यार्क होटल' में उस समय अचानक बिजली चली गई जब महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरित कर रहे थे। बिजली गुल होने के कुछ मिनट के भीतर ही हालांकि जनरेटर चालू कर दिया गया।
होटल के प्रवक्ता के मुताबिक इस होटल में रॉयल डिनर के दौरान 380 मेहमान शामिल हुए थे। बिजली गुल होने के दौरान महारानी को कोई परेशानी नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications