पिता ने की 3 बेटियों की हत्या

घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के कमौली गांव की है, जहां मंगलवार सुबह अहमद (36) ने अपनी तीन बेटियों सोनी (14), मरजीना (9) और गजाला (6) की गला रेतकर हत्या कर दी।

चौबेपुर थाना प्रभारी रामायण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अहमद खून से लथपथ लाशों के पास बैठा हुआ था।

सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अहमद ने गरीबी से तंग आकर ये कदम उठाया। वह एक बुकस्टोर में डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करके अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहा था। उन्होंने कहा कि अहमद ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सिंह ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि वारदात में अहमद की पत्नी सितारा शामिल थी या नहीं। कहा गया है कि वारदात के समय सितारा घर में मौजूद थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+