राहुल से मिले धौनी (लीड-2)
कांग्रेस सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "क्रिकेटर आर.पी.सिंह के साथ धौनी ने सुबह 9.30 बजे राहुल से मुलाकात की। मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली।"
रविवार को देहरादून में बेहद निजी समारोह में विवाह करने वाले धौनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी रावत नहीं थीं।
यह मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई लेकिन उस दौरान सोनिया मौजूद नहीं थीं। इससे पहले एक कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि मुलाकात के दौरान सोनिया और धौनी की पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं।
बैठक के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडीज ने कहा कि पार्टी धौनी की राहुल से मुलाकात को लेकर खुश है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "यह अच्छी बात है कि धौनी जैसे लोग राहुल के नेतृत्व से प्रभावित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications