पांडे का शव दिल्ली रवाना
पुलिस ने शव को आदिलाबाद जिले के बेल्लामपल्ली में पांडे की पत्नी बबिता को सौंप दिया। बबिता का कहना है कि उसका पति नक्सली नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र पत्रकार था।
बबिता और उसके अन्य रिश्तेदारों ने शव को हैदराबाद लाया, वहां उसे प्रेस क्लब में रखा गया। पत्रकारों ने पांडे को अपनी श्रद्धांजलि दी और उसके बाद शव दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
परिवार के लोगों की योजना शव को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को सौंपने की है।
कुछ पत्रकारों ने शव को दिल्ली ले जाने के लिए धन इकट्ठा किया। इंडियन जर्नलिस्ट युनियन के सचिव के.श्रीनिवास रेड्डी और आंध्र प्रदेश प्रेस एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष डी.अमर ने पांडे को श्रद्धांजलि नहीं दी। पत्रकारों ने इसके लिए इन दोनों को आड़े हाथों लिया।
श्रीनिवास रेड्डी और अमर ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि पांडे पत्रकार था। कुछ पत्रकारों ने दोनों के खिलाफ नारेबाजी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications