महारानी को एलिजाबेथ को मिला ब्लैकबेरी
ब्रिटिश प्रेस एसोसिएशन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि महारानी को कनाडा के वाटरलू में मोशन फैक्टरी की यात्रा के दौरान ब्लैकबेरी फोन दिया गया।
एलिजाबेथ द्वितीय और उनके पति प्रिंस फिलिप पिछले सप्ताह से ही कनाडा में थे। वह मंगलवार को न्यूयार्क जाएंगी जहां संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगी । वह 11 सितंबर, 2001 के घटनास्थल भी जाएंगी।
गौरतलब है कि महारानी का यह तीसरा न्यूयार्क दौरा है। पिछली बार उन्होंने वर्ष 1957 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications