हथियार कटौती संधि को जुलाई में मूर्त रूप देंगे रूस, अमेरिका
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एक वरिष्ठ रूसी सांसद ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों की संसदें संधि को मूर्त रूप देने की तैयारी कर रही हैं।
रूसी संसद के निचले सदन में अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रमुख कोंस्टैंटिन कोसाचिओव ने कहा कि रूसी और अमेरिकी सांसद इस मुद्दे पर लगातार मशविरा कर रहे हैं।
दोनों देशों ने आठ अप्रैल को प्राग में सामरिक हथियारों में कटौती करने को लेकर एक नई संधि पर हस्ताक्षर किए थे। यह संधि सामरिक हथियार कटौती संधि या स्टार्ट 1 का स्थान लेगी। स्टार्ट की मियाद दिसंबर 2009 में समाप्त हो गई।
नए समझौते के तहत दोनों पक्षों की ओर परमाणु हथियारों की संख्या में 1,550 तक कटौती की जानी है, जबकि तैनात और गैर तैनात आपूर्ति वाहनों की संख्या प्रत्येक तरफ 800 से अधिक किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दस्तावेज को मूर्त रूप देने के लिए अमेरिकी सीनेट को 13 मई को सौंप दिया था। रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने ड्यूमा को यह संधि 28 मई को सौंप दी थी।
मेदवेदेव और ओबामा इस बात से सहमत हैं कि संधि को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया साथ-साथ चलनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications