नक्सलियों से निपटने उठाए गए कदम परिणाम देने लगे हैं : पिल्लै

रायपुर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने मंगलवार को यहां कहा कि नक्सली हिंसा से निपटने के लिए उठाए गए कदम अब धीरे-धीरे परिणाम देने लगे हैं।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जारी नक्सल विरोधी अभियान के बारे में ब्योरा देते हुए पिल्लै ने जनजातीय बाहुल्य कांकेर जिले का उदाहरण दिया और कहा कि दूरवर्ती इलाकों में राशन की दुकानें और साप्ताहिक बाजार इसलिए खुल रही हैं, क्योंकि वहां सुरक्षा बलों की उपस्थिति है।

पिल्लै ने कहा, "अब राशन की दुकानें खुल रही हैं, साप्ताहिक बाजार नियमित रूप से लग रहे हैं, स्कूली इमारतों का निर्माण किया जा रहा है और सबसे बड़ी बात कि ठेकेदार इलाके में विकास योजनाओं के लिए जारी की जा रही निविदाओं को भरने के प्रति अब उत्सुक हैं।"

देश में नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ का दौरा करने और यहां आयोजित एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पिल्लै ने कहा, "हम महसूस करते हैं कि हमारे पास पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति करने और नक्सल प्रभावित इलाकों में उन्हें तैनात करने के लिए प्रशिक्षित करने में समय लगेगा।"

पिल्लै ने कहा, "यह सरकार का दृढ़ वादा है कि पर्याप्त संख्या में राज्य पुलिस के जवानों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति, प्रशिक्षण और प्रभावित इलाकों में उनकी तैनाती हो जाने के बाद नक्सल विरोधी अभियान को अंजाम तक पहुंचा दिया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+