ओबामा ने कोमोरोवस्की को बधाई दी
वाशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने पर दक्षिणपंथी नेता ब्रॉनिस्लाव कोमोरोवस्की को बधाई दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गेट्स ने बताया कि ओबामा ने फोन पर कोमोरोवस्की को बधाई दी।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में सिविक प्लेटफार्म पार्टी के नेता कोमोरोवस्की को 53.01 प्रतिशत मत हासिल हुए और निर्वाचित घोषित किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications