जिंदा बिच्छुओं को खाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
रियाद, 6 जुलाई (आईएएनएस)। सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने 22 जिंदा बिच्छुओं को खाकर अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
माजिद-अल मलिकी पर गीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का जूनून इस कदर हावी था कि उसने 22 जिंदा बिच्छुओं को अपना निवाला बना डाला।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक मलिकी ने 22 जनवरी को रियाद में 22 जिंदा बिच्छुओं को खा गया था। उसने अमेरिका के डीन शेल्डन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शेल्डन ने 21 बिच्छुओं को अपना निवाला बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications