नक्सलियों के 2 दिवसीय बंद के पूर्व सुरक्षा कड़ी की गई

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने एक अलर्ट जारी कर दिया है।

रेल राज्य मंत्री ई.अहमद ने आईएएनएस को बताया कि किसी भी संगठन या राजनीतिक पार्टियों द्वारा आहूत बंद की सूरत में रेलवे हमेशा एहतियाती कदम उठाता है।

नक्सलियों ने बुधवार और गुरुवार को रेलों की सवारी करने से बचने की अपील की है।

बंद के चलते पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश जैसे नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले राज्यों में सामान्य जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका है।

शीर्ष नक्सली नेता किशनजी ने कहा है कि दूध, सब्जी, दवा जैसी बुनियादी सेवाएं और रेलवे, एंबुलेंस और अग्निशमन जैसी आपात सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी।

भाकपा (माओ) की सैन्य शाखा, पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के प्रमुख किशनजी ने कहा है कि आजाद और उसके साथी को पुलिस मुठभेड़ में नहीं मारा गया था बल्कि दोनों को हिरासत में लेने के बाद मार डाला गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+