रोमानिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने पहले दस अधिकारियों के मरने की पुष्टि की थी।
सोवियत एंटोनोव एएन-2 विमान आग लगने से नीचे गिर पड़ा। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है लेकिन रोमानिया मीडिया के मुताबिक संभवत: यह दुर्घटना पायलट की गलती से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications