ग्रामीण क्षेत्रों में कर्ज प्रवाह बढ़ाएं बैंक : प्रणब
देश के उत्तरी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने बैंकों से ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच बढ़ाने को कहा।
हाल के हफ्तों में मुखर्जी ने ऐसी तीसरी बैठक की है। इससे पहले वह पटना और मुंबई में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के मुख्यमंत्रियों की बैठकों को संबोधित कर चुके हैं।
उन्होंने कहा, "जैसा कि आपको पता है मैं पूरे देश के मुख्यमंत्रियों के साथ आम आदमी, छोटे किसानों, छात्रों और अन्य छोटे उद्यमियों के सामने समय पर कर्ज की उपलब्धता संबंधी समस्याओं पर बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े मामलों पर ऐसी बैठकें कर रहा हूं, ताकि गरीब और हाशिए के लोगों को समय पर कर्ज मिलना सुनिश्चित हो सके।"
उन्होंने कहा कि आज देश की केवल 37.2 प्रतिशत बैंक शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और देश की केवल 40 प्रतिशत जनसंख्या के पास बैंक खाता है। गरीब लोगों की बचत को आम वित्तीय व्यवस्था में लाने का रास्ता उपलब्ध कराना वित्तीय संस्थाओं की एक प्राथमिकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications