वैन हुसेन फैशन सप्ताह अगस्त में
वसंत कुंज स्थित द ग्रांड में आयोजित इस फैशन सप्ताह में पुरुषों के फैशनेबल परिधान और उससे जुड़ी अन्य सामग्री एक ही छत के नीचे मिलेगी। यहां खरीददारों के सामने चुनने के लिए बहुत से विकल्प होंगे।
'फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया' के अध्यक्ष सुनील सेठी कहते हैं, "दूसरा वार्षिक 'वैन हुसेन इंडिया मेंस फैशन वीक' विश्वस्तरीय समारोह होगा। यहां भारत के सबसे अच्छे डिजाइनर और मॉडल अपने शानदार संग्रह के साथ मौजूद रहेंगे।"
इस साल फैशन सप्ताह के पहले आयोजन में जे.जे. वालिया, राजेश प्रताप सिंह, रीना ढाका, रोहित बल और तरुण ताहिलियानी जैसे डिजाइनर शामिल हुए थे।
वैन हुसेन की सीओओ शीतल मेहता कहती हैं कि उन्हें फैशन सप्ताह सफल रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications