भारत ने किर्गिस्तान को मदद सामग्री भेजी
वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि वायु सेना के दो 'आईएल-76' विमानों में से पहला विमान करीब 50 टन खाद्य सामग्री, दवा और टेंट लेकर ओश के लिए रवाना हुआ।
पिछले महीने जातीय हिंसा से बुरी तरह प्रभावित हुए दक्षिणी किर्गिस्तान के लिए एक सप्ताह के भीतर दूसरा 'आईएल-76' विमान मदद सामग्री लेकर रवाना होगा।
एक सप्ताह पहले ही भारत सरकार ने किर्गिस्तान के लिए मानवीय सहायता मुहैया कराने की घोषणा की थी। इस मध्य एशियाई गणतांत्रिक देश में हिंसा के चलते 400,000 लोग बेघर हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि मध्य जून में जातीय हिंसा में किर्गिस्तान के दक्षिणी शहर ओश और जलालाबाद में 100 से ज्यादा भारतीय छात्र फंसे हुए थे। इन्हें विशेष विमान के जरिए वहां से निकाला गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications