पाकिस्तान में 23 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह वारदात लोवर दीर जिले के मैदानी इलाके में हुई। इस क्षेत्र में सोमवार को सेना के शिविर पर दो आत्मघाती हमले होने के बाद सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुमताज जरीन ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने छुपकर जवानों पर हमले शुरू किए।
जरीन ने कहा, "जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर कम से कम 23 आतंकवादियों को मार गिराया।"
सरकार ने आतंकियों पर जीत की घोषणा कर रखी है, लेकिन हिंसा लगातार जारी है और आतंकवादी पहाड़ियों में छिपकर अक्सर सुरक्षा बलों पर हमला करते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications