कांग्रेस गरीबों को अपमानित कर रही : भाजपा
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि बंद को लोगों का भारी समर्थन मिला और बंद के दौरान हुए नुकसान के बारे में कांग्रेस का आंकलन बचकाना है।
प्रसाद ने संवाददाताओं से यहां कहा, "जनता के दुख और उसकी पीड़ा का हिसाब कौन लगाने जा रहा है? कांग्रेस बंद के बारे में अहंकारपूर्ण दावे कर रही है।"
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने वामपंथियों और भाजपा सहित विपक्षी पार्टियों द्वारा ईंधन कीमतों में वृद्धि के विरोध में आयोजित सोमवार के भारत बंद को पूरी तरह विफल बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications