भाजपा ने इशरत मामले पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा
ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक संदिग्ध आतंकवादी डेविड हेडली ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बताया कि इशरत लश्कर की आत्मघाती हमलावर थी।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा भारत सरकार से मांग करती है कि कृपया वह इस बात की पुष्टि करे कि हेडली का इकबालिया बयान सही है या नहीं।
खबरों के अनुसार हेडली ने एनआईए के अधिकारियों के सामने कहा कि अहमदाबाद में वर्ष 2004 में एक मुठभेड़ में मारी गई इशरत लश्कर की एक आत्मघाती हमलावर थी।
प्रसाद ने कहा कि इशरत जहां मामले पर भारत सरकार का पूरा रुख खेदजनक रहा है।
इशरत जहां और जावेद शेख उर्फ प्रणेश पिल्लई को दो पाकिस्तानी नागरिकों के साथ 15 जून 2004 को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। गुजरात पुलिस ने कहा था कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के उद्देश्य से एक कार में सवार होकर अहमदाबाद में प्रवेश करते समय उनको रोका गया।
गुजरात उच्च न्यायालय में दी गई एक याचिका में इशरत की मां शमीमा कौसर ने गुजरात पुलिस और सरकार के दावे का खंडन करते हुए दावा की कि उसकी बेटी एक सेल्सवुमन थी जो इत्रों के व्यापारी जावेद शेख के साथ काम करती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications