मदरसे में छात्र का शव मिला

धोनेपुर थाना क्षेत्र के अलावल कस्बे स्थित दारुल उलूम हबीबुर्लजा मदरसे में पढ़ने वाले छात्र अब्दुल्ला (17 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह मदरसे के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर मिला।

धोनेपुर थाना प्रभारी अखिलानंद उपाध्याय ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि अब्दुल्ला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई।

उन्होंने कहा कि मदरसे के भूमितल पर पढ़ाई होती थी और ऊपरी दो मंजिलों पर छात्रावास थे। अब्दुल्ला उसी में रहता था। वह जिले के मानिकपुर का रहने वाला था।

उपाध्याय के मुताबिक आज सुबह जब उसके साथी छात्र उसे खोजते हुए नीचे पहुंचे तो उन्हें वह मृत अवस्था में मिला।

उन्होंने कहा कि हत्या किसने और क्यों की यह पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। मदरसे के छात्रों और शिक्षकों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+