मीरवाइज का विरोध प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान
सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में 30 वर्षीय युवक और एक 25 वर्षीय महिला की मौत के बाद ने राजौरी कदल इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ।
मीरवाइज ने अपने सैकड़ों समर्थकों से कहा कि उन्हें पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे कथित मानवाधिकारों के हनन के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने चाहिए।
शांति वार्ता के समर्थक माने जाने वाले 37 वर्षीय उमर फारुख को पिछले महीने हुर्रियत द्वारा घाटी में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद उनके श्रीनगर स्थिर घर में ही नजरबंद कर दिया गया था।
हिंसक प्रदर्शनों की ताजा घटनाओं में घाटी में 12 लोगों की मौत हो गई जिनमें से ज्यादातर किशोर हैं और 11 जून के बाद से कथित रूप से सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारे गए हैं।
मंगलवार को सुरक्षाबलों की गोलीबारी में शहर के पश्चिमी इलाके बटमालू में एक सरकारी कर्मचारी फय्याज अहमद वानी और एक महिला फैंसी की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications