टाटा स्टील का उत्पादन बढ़ा
टाटा स्टील ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी का धातु उत्पादन 8.24 प्रतिशत बढ़कर 18.24 लाख टन और कच्चे इस्पात का उत्पादन 8.25 प्रतिशत बढ़कर 16.27 लाख टन हो गया।
बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन 3.17 प्रतिशत बढ़कर 15.91 लाख टन हो गया।
बयान में कहा गया कि पहली तिमाही में 13.96 लाख इस्पात की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष की समान अवधि के बराबर ही है। बहरहाल वाहन उद्योग में मांग में तेजी दिखाई दी है और पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
निर्माण कार्यो में उपयोग होने वाले बड़े इस्पात उत्पादों की बिक्री भी पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में आठ प्रतिशत बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications