भारत बंद के बाद अब 2 दिवसीय नक्सली बंद
रांची, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध को लेकर सोमवार को विपक्ष के भारत बंद के बाद झारखण्ड के लोगों को अब नक्सलियों के दो दिवसीय बंद और महावीर मंडल के एक दिवसीय बंद से जूझना पड़ेगा।
आंध्र प्रदेश में गत सप्ताह नक्सली नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के मारे जाने के विरोध में नक्सलियों ने सात और आठ जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। नक्सलियों का आरोप है कि आजाद को पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में मारा है।
उधर, राज्य के एक अन्य संगठन 'महावीर मंडल' ने देवी छिन्नमस्तिका की प्राचीन मूर्ति की चोरी होने के विरोध में शुक्रवार को बंद का ऐलान किया है।
नक्सलियों के बंद से न केवल सड़क और रेल सेवाओं पर असर पड़ेगा बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था के मुख्य स्रोत खनन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। बंद की वजह से एक दिन में 140-160 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
रेलवे के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों के बंद की वजह से रेलगाड़ियों को रद्द तथा उनके मार्ग में फेरबदल करना पड़ेगा जिससे रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। कई अवसरों पर पटरियां उड़ा दी जाती हैं जिनसे रेल सेवाएं बाधित होती है। एक ही साल के भीतर रेलवे को 220 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications