शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 173 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार के दौरान वृद्धि का रुख रहा। सेंसेक्स 173.04 और निफ्टी 53.15 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 173.04 अंकों (0.99 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,614.48 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,643.14 के ऊपरी और 17,395.58 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 53.15 अंकों (1.02 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,289.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,297.45 के ऊपरी और 5,231.50 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 53.86 अंकों (0.75 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,193.15 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 54.65 अंकों (0.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,187.47 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु कंपनियों, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी) और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। धातु कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.88 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्य में 1.77 प्रतिशत और बैंकिंग के शेयर मूल्य में 1.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.67 प्रतिशत), टीसीएस (2.45 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (2.41 प्रतिशत), जिंदल स्टील (2.16 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (2.12 प्रतिशत) शामिल है।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (1.80 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.19 प्रतिशत), एसीसी (0.96 प्रतिशत), हीरो होंडा (0.47 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (0.22 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1628 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 1249 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications