कश्मीर में गोलीबारी में महिला की मौत
श्रीनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में मंगलवार सुबह विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो जाने के विरोध में प्रदर्शन पर सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में 25 साल की एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक शहर के पश्चिमी इलाके के बटमालू क्षेत्र में महिला को सीने पर गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह से प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में मौत की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले सोमवार को सुरक्षाबलों द्वारा पीछा किए जाने पर एक किशोर की कथित तौर पर नाले में डूबने से मौत हो गई थी। किशोर की मौत का विरोध कर रहे लोगों पर सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में 30 वर्षीय सरकारी कर्मचारी फयाज अहमद वानी की गोली लगने से मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications