दिल्ली में धूमधाम से मना दलाई लामा का जन्मदिन
उत्तरी दिल्ली में मजनू का टीला के नजदीक तिब्बती कोलनी में मंगलवार सुबह लगभग 500 से अधिक तिब्बतियों का एक समूह ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया और दलाई लामा की लंबी आयु की कामना की।
इस कार्यक्रम के मौके पर 75 पौधे का रोपण किया गया। साथ ही आकाश में शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े गए। एक तिब्बती स्कूल के छात्रों ने कार्यक्रम पेश किए।
तिब्बती सरकार के निर्वासन की जिन्दगी जी रहे सांसद चौएकयोंग वांग्चुक ने आईएएनएस को बताया,"हमने दलाई लामा की लंबी आयु और तिब्बत की स्वायत्ता के लिए प्रार्थना की।"
गौरतलब है कि तिब्बत के पूर्वोत्तर में आम्दो प्रांत के एक छोटे से गांव में दलाई लामा का जन्म छह जुलाई 1935 को हुआ था। वर्ष 1989 में उन्हें तिब्बत के अहिंसात्मक संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications