आघात पीड़ितों के लिए मददगार हो सकता है संगीत

वाशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। म्यूजिकथैरेपी आघात के मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभा सकती है।

म्यूजिक थेरेपी एक ऐसी तकनीक है जो मस्तिष्क के क्रियाकलापों को उत्तेजित करती है और उनकी हालत में सुधार के मकसद से इसका इस्तेमाल किया जाता है।

एक सामान्य तकनीक 'लयबद्ध श्रवण उत्तेजना' है जो लय और गति पर निर्भर करती है। मरीज में गतिशीलता को उत्तेजित करने के लिए एक विशेष लय के संगीत का इस्तेमाल किया जाता है।

'लयबद्ध श्रवण उत्तेजना' थेरेपी के इस्तेमाल से चलने की गति औसतन 14 मीटर प्रति मिनट तक बढ़ जाती है और मरीज को लंबे कदम रखने में मदद मिलती है। इससे हाथों की गति में भी सुधार होता है।

इस अध्ययन के लिए 184 लोगों पर हुए सात छोटे अध्ययनों की समीक्षा की गई थी। इनमें से चार अध्ययन खासतौर पर मस्तिष्काघात के मरीजों पर किए गए थे। इनमें से तीन में 'लयबद्ध श्रवण उत्तेजना' तकनीक का इलाज के लिए इस्तेमाल किया गया था।

फिलाडेल्फिया के टेम्पल विश्वविद्यालय के 'आर्ट्स एंड क्वालिटी ऑफ लाइफ रिसर्च सेंटर' के अध्ययनकर्ता जोक ब्रैड्ट कहते हैं कि इस अध्ययन में आघात के मरीजों पर म्यूजिक थेरेपी के इस्तेमाल के अच्छे परिणाम देखे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+