सेंसेक्स में 173, निफ्टी में 53 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार के दौरान वृद्धि का रुख रहा। सेंसेक्स 173.04 और निफ्टी 53.15 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 173.04 अंकों (0.99 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,614.48 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 53.15 अंकों (1.02 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,289.05 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 53.86 अंकों (0.75 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,193.15 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 54.65 अंकों (0.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,187.47 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications