दिल्ली, एनसीआर को हरित बनाने का नया अभियान

कोयम्बटूर के एक गैर सरकारी संगठन 'ईशा फाउंडेशन' और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) मिलकर इस परियोजना को अमली जामा पहनाएंगे।

'ईशा फाउंडेशन' के एक प्रवक्ता ने बताया, "अभियान सोमवार से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा करना है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भी चलाई जा रही है।"

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2010 को 'अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष' घोषित किया है।

संयुक्त राष्ट्र के आकड़ों के अनुसार दुनिया के क्षेत्रफल का 2.4 फीसदी भूखण्ड भारत के पास है, लेकिन विश्व जैव विविधता में यहां की प्रजातियों की हिस्सेदारी केवल आठ फीसदी है।

प्रवक्तो ने बताया, "दिल्ली और आसपास के इलाकों में हरियाली को तुरंत बढ़ाने की जरूरत है। इसे हासिल करने के लिए 'ईशा फाउंडेशन' के कार्यकताओं ने एक संचालन समिति का गठन किया है।"

एनजीओ की समिति सरकार और स्थानीय लोगों की मदद से योजना आयोग की पर्यावरण शाखा को सहयोग कर रही है।

अभियान का उद्घाटन योजना आयोग के सदस्यों और एनडीएमसी के अध्यक्ष परिमल राय ने राजधानी के नेहरू पार्क में वृक्षारोपण से किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+