हिमाचल प्रदेश में बारिश
शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के अधिकतर शहरों में मध्यम बारिश हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में मूसलाधार वर्षा भी दर्ज की गई।"
बारिश के चलते दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बीच हवाई संपर्क बाधित हुआ है।
हवाईअड्डा के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली से कुल्ल्रू, धर्मशाला और शिमला को जाने वाली उड़ाने बाधित हुई हैं। अगर आसमान साफ रहा तो बुधवार को उड़ाने फिर से शुरू हो सकेंगी।"
राज्य में मानसून सोमवार को पहुंचा। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार तक बारिश के जारी रहने की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications