बंद के दौरान दिल्ली में 4,000 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
एक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली के विभिन्न इलाकों से 4,142 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।"
पुलिस के मुताबिक इस दौरान 4,380 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया है।
अधिकारी ने बताया, "बंद के दौरान शहर में किसी तरह की बड़ी अप्रिय नहीं हुई। कुछ जगहों पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के टायर जलाए गए।"
डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि बंद के दौरान 31 बसों को नुकसान पहुंचाया गया।
बंद के दौरान राजीव चौक, करोल बाग, उत्तम नगर, जनकुपरी ईस्ट, तिलक नगर और पटेल नगर मेट्रो स्टेशनों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने मेट्रो रेल सेवा बाधित की।
दिल्ली मेट्रो सिटिजन फोरम के एक कार्यकर्ता पवन कुमार ने आईएएनएस को बताया, "भाजपा के कुछ कार्यकताओं ने यात्री बनकर मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश करके नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पटेल नगर स्टेशन पर गेट को बंद कर दिया जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications