हरियाणा : शिक्षा क्षेत्र में बदलाव की बयार

चण्डीगढ़, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा में छोटे शहरों से लेकर गांवों तक शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की बयार बहने लगी है। राज्य सरकार अंग्रेजी के 1,000 शिक्षकों सहित 35,000 नए शिक्षकों के साथ निवेश को बढ़ाकर शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने का मकसद पूरा कर रही है।

राज्य में शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और राज्य सरकार ने इस महीने में अंग्रेजी के शिक्षकों को भी जल्दी ही नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। इससे लग रहा है कि हरियाणा सचमुच शिक्षा के क्षेत्र की तरफ ध्यान देने लगा है।

सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लगे सोनीपत के नजदीक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक शिक्षा शहर स्थापित करने की शुरुआत सहित शिक्षा क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं।

इस शिक्षा शहर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। अग्रणी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों ने यहां निवेश की इच्छा जाहिर की है।

राज्य सरकार पहले ही सोनीपत के नजदीक महिलाओं के लिए एक विशेष विश्वविद्यालय 'भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय' स्थापित कर चुकी है।

मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आईएएनएस से कहा, "हम शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करना चाहते हैं फिर चाहे वह प्राथमिक स्तर की शिक्षा हो या विश्वविद्यालय स्तर की।"

उन्होंने कहा, "हम शिक्षा शहर स्थापित कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी नामों में शामिल होना चाहते हैं। इससे प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में हरियाणा के युवा खुद को उद्योग की मांग के अनुरूप बेहरत स्थिति में खड़ा कर सकेंगे।"

शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव पर ऐसे समय में ध्यान दिया जा रहा है जब राज्य में खाप पंचायतों द्वारा विवादास्पद तुगलकी फैसले लिए जा रहे हैं या जाति परिषद समान गोत्र या गांव में शादी करने वाले जोड़ो के संबंध को अमान्य घोषित कर रही हैं और इज्जत के नाम पर की जाने वाली हत्याओं की वजह से राज्य की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

हरियाणा की शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री ने कहा, "राज्य में रिक्त पड़ी जगहों को भरने के लिए 35,000 नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अंग्रेजी के 1,000 शिक्षकों की नियुक्ति भी जल्द ही की जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+