श्रीलंका में विपक्षी दल संविधान परिवर्तन के खिलाफ
कोलंबो, 6 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल ने मंगलवार को राष्ट्रपति को तीसरी बार चुनाव लड़ने की अनुमति देने वाले संवैधानिक सुधारों के प्रस्ताव का विरोध किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रस्ताव के विरोध में यूनाइटेड नेशनल पार्टी के सांसदों ने संसद में तख्तियां लटकाकर नारेबाजी की।
पार्टी के नेता रानिल विक्रमासिंघे ने कहा, "राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे हमेशा सत्ता में बने रहना चाहते हैं।"
राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम गठबंधन ने अप्रैल में 225 सदस्यों वाली संसद में दो-तिहाई बहुमत से दोबारा चुनाव जीता है। यह गठबंधन अब राष्ट्रपति के तीसरी बार चुनाव लड़ने पर लगी बंदिश हटाना चाहता है।
राजपक्षे अगले छह साल तक राष्ट्रपति रहेंगे। 26 साल से चल रहे गृह युद्ध में तमिल विद्रोहियों की हार के बाद राजपक्षे ने यह चुनाव जीता था।
सत्ताधारी पार्टी को यह संशोधन प्रस्ताव पारित कराने के लिए 150 मतों की आवश्यकता है अभी उनके पास 144 सदस्य हैं, विपक्षी दलों के कुछ सदस्यों का समर्थन पाने के लिए बातचीत चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications