आपातकाल के बाद दिखी ऐसी एकता : शिवसेना
पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के अनुसार विपक्ष में इसी तरह की एकता उस समय भी दिखी थी जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था और फिर जनता ने इंदिरा को सत्ता से बेदखल कर दिया था।
'सामना' ने अपने मंगलवार को अपने संपादकीय में कहा, "अगर विपक्ष एक बार फिर इसी तरह से एकजुट हो गया तो सोनिया गांधी को भी सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। भारत बंद का यही संदेश और चेतावनी है।"
सोनिया के अलावा शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर भी निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि चव्हाण सरकार ने बंद को रोकने के लिए बंदूक का इस्तेमाल किया लेकिन वह जनाक्रोश को रोकने में नाकाम रही।
संपादकीय में कहा गया है, "अगर रोटी, कपड़ा, मकान और शिक्षा की मांग अपराध है तो यह सरकार लोगों को गोली मार दे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications