थाई सरकार ने आपातस्थिति की अवधि बढ़ायी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पांच प्रांतों सी सा केट, नान, कलासिन, नखोन पाथोम और नखोन सवाम में आपातस्थिति हटाने का फैसला लिया गया। इन प्रांतों में सुरक्षा स्थिति में सुधार होने के कारण यह फैसला लिया गया जबकि बैंकाक और अधिकांश उत्तरी प्रांतों में आपात काल लागू रहेगा।

सैन्य और पुलिस अधिकारियों वाले सेंटर फॉर रिजोल्युशन ऑफ द इमरजेंसी सिचुएशन (सीआरईसी) ने सोमवार को कहा कि आपातस्थिति की आवश्यकता अप्रैल में सड़कों पर हुए हिंसक संघर्ष को टालने के लिए जरूरी है। इन झड़पों में 90 लोग मारे गए और 1,885 लोग घायल हुए।

आपातस्थिति सात अप्रैल से लागू की गई थी और इसकी अवधि बुधवार को समाप्त हो रही थी।

सीआरईसी के प्रवक्ता सनसर्न कावकमर्द ने कहा कि सैन्य अधिकारी बैंकाक में जारी सरकार विरोध प्रदर्शनों से चिंतित हैं।

सरकार ने कहा कि जिन पांच राज्यों से आपात काल हटाने का फैसला मंत्रिमंडल ने किया, वहां पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा के रेड शर्ट समर्थकों का प्रदर्शन खत्म हो चुका है।

आपातस्थिति के नियमों के अनुसार संदिग्धों को बिना आरोप के 30 दिन तक कैद में रखा जा सकता है। अधिकारियों को संदिग्धों की संपत्ति जब्त करने का अधिकार होता है और अधिकारों के दुरुपयोग पर अधिकारियों को मुकदमे से मुक्ति मिली होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+