सीमापार से गोलीबारी, बीएसएफ जवान शहीद (लीड-1)
जम्मू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि परगवाल क्षेत्र की चक सगवाली चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह 6.15 बजे भारी गोलीबारी की। भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी से की गई। गोलीबारी 15 मिनट तक चली।
गोलीबारी में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुल्तान अली की मौके पर मौत हो गई। इस बात की कोई सूचना नहीं मिल पाई है कि पाकिस्तानी खेमे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स के जवानों ने घुसपैठ के मकसद से गोलीबारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications